रीवा की श्रुति पांडे ने 99% के साथ 10वीं में किया टॉप, MP में चौथा स्थान
रीवा की छात्रा श्रुति पांडे ने MP बोर्ड 10वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया और जिले में टॉप किया।
MP बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में रीवा की छात्रा श्रुति पांडे ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं, जो करीब 99% होता है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश में चौथा स्थान और जिले में टॉप किया है।

रीवा के गायत्री विद्या मंदिर, नेहरू नगर की छात्रा श्रुति पांडे ने यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रिजल्ट आने के बाद उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

श्रुति ने बताया कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन इतना बेहतरीन प्रदर्शन देखकर वो भी खुश हैं। उन्होंने अपनी इस सक्सेस का पूरा क्रेडिट अपने माता-पिता और टीचर्स को दिया है।

श्रुति का कहना है कि उनके टीचर्स और पेरेंट्स का लगातार सपोर्ट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। वो आगे चलकर मेडिकल फील्ड में डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे रीवा जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

Saba Rasool 
