MP में IAS तबादले: नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को सौंपी गई रीवा की कमान
मध्य प्रदेश में 26 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें रीवा के कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 26 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें रीवा जिले से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। रीवा के कलेक्टर के रूप में अब 2012 बैच के IAS अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की नियुक्ति की गई है। वहीं, मौजूदा कलेक्टर प्रतिभा पाल को सागर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा, रीवा नगर निगम के कमिश्नर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 जिलों के कलेक्टर बदले, कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया
मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 जिलों के कलेक्टरों और एक संभाग आयुक्त का तबादला कर दिया है। इस बदलाव के तहत कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति...पूरी खबर पढ़ें
यहां देखें पूरी लिस्ट



Saba Rasool 
