जातिसूचक गलियों के वीडियो विवाद पर युवक ने मांगी माफी, कहा- अब नहीं बोलूंगा

रीवा में वायरल वीडियो के बाद युवक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उसने कहा कि नशे में गलती से ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के खिलाफ बातें कही, इसके लिए वो शर्मिंदा है और भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

जातिसूचक गलियों के वीडियो विवाद पर युवक ने मांगी माफी,  कहा- अब नहीं बोलूंगा

रीवा में वायरल वीडियो होने के बाद अब शुभम सार्वजनिक रूप से माफी मांग रहा है। उसने कहा कि नशे की हालत में उसने ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के खिलाफ उल्टी-सीधी बातें कह दी थीं।

युवक ने बताया कि मुझे पहले उल्टा सीधा बोला गया की बाल बनाने वाला है उस गुस्से मैंने नशा कर लिया और फिर मेरे  मुंह से जो कुछ भी निकला, वो सही नहीं था और मै इसके लिए शर्मिंदा हूं ।

उसने आगे कहा कि वह कल जातीय टिप्पणी देने के लिए माफी मांग रहा है और आगे ऐसा कभी नहीं होगा।  यह माफी ऐसे समय में आई है जब समाज के लोग वीडियो से काफी आहत हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

युवक ने ब्राम्हण और क्षत्रिय समाज को दी भद्दी गालियां और धमकी, वायरल वीडियो से बवाल

मध्य प्रदेश के Rewa में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एक युवक ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के खिलाफ गंदी भाषा और गालियां देता नजर आ रहा है। साथ ही वह धमकी भरी बातें भी कर रहा है। इसे देखकर दोनों समाज के लोगों में.....पूरी खबर पढ़ें