Satna Crime News : हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी हिरासत में

Satna Crime News : मृतक राहुल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

Satna Crime News : हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी हिरासत में

Satna Crime News : मध्य प्रदेश सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टीकर गांव निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के संदेह में सियाशरण दहिया और अश्वनी दहिया नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक राहुल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह पूर्व में जिला बदर भी रह चुका था और उसके खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राहुल सिंह का सियाशरण दहिया के साथ पहले से विवाद था। पूर्व में राहुल पर सियाशरण के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। 

बताया जा रहा है कि आज खनगढ़ इलाके के जंगल में राहुल सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की विवेचना जारी है।

हिस्ट्रीशीटर राहुल ने वर्ष 2008 में स्कूल में घुसकर एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, ad एक्ट के एक दर्जन अपराध दर्ज है।

हिस्ट्रीशीटर राहुल ने आरोपी सियाशरण को उसकी हत्या करने के इरादे से जंगल मे स्थित अहरी में बुलाकर शराब पिलाई। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राहुल के इरादे की भनक लगते ही सियाशरण ने भतीजे अश्वनी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।

प्रेम लाल कुर्बे, एडिशनल एसपी सतना