नवजात बच्चा चोरी करने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, CCTV आया सामने
सतना जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से नवजात बच्चा चोरी करने के प्रयास मामले में पुलिस ने आरोपी विपिन सोनी को गिरफ्तार किया। CCTV फुटेज और महिला की सतर्कता से बच्चा सुरक्षित बच गया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
सतना। सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से नवजात शिशु को चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान विपिन सोनी निवासी पटनहा बिल्डिंग, थाना कोलगवां के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
टीआई रवीन्द्र द्विवेदी ने बताया कि घटना से पहले आरोपी नशे की हालत में था। अस्पताल में उसकी नवजात की मां शिवानी चौधरी से मोबाइल चार्जर को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद से नाराज होकर उसने बच्चे को उठाने की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने अस्पताल के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे गायनिक वार्ड में भर्ती माडा टोला निवासी शिवानी चौधरी के एक दिन के नवजात को चोरी करने का प्रयास किया गया। शिवानी ने मंगलवार सुबह बेटे को जन्म दिया था।
बताया गया कि आरोपी देर रात वार्ड के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। उसने महिला से बच्चे को फीडिंग कर सुला देने की बात कही और मौका मिलने पर नवजात को उठाकर झोले में रख लिया। इसके बाद वह अस्पताल से बाहर निकलने लगा।
इसी दौरान नई बस्ती निवासी अभिलाषा तिवारी को युवक के झोले से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्हें झोले के बाहर बच्चे के पैर भी दिखाई दिए। शक होने पर उन्होंने युवक से पूछताछ की तो वह भागने लगा।
अभिलाषा ने उसका पीछा किया, जिसके बाद आरोपी झोला सहित नवजात को फेंककर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर अस्पताल स्टाफ और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया।
घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रसूता वार्ड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में देर रात बाहरी युवक के पहुंचने और नवजात को लेकर बाहर निकलने की कोशिश ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sunday, 20 Dec, 2020
Friday, 17 Jul, 2020
Saturday, 12 Dec, 2020
Friday, 17 Jan, 2020
Saturday, 26 Dec, 2020
Saturday, 12 Dec, 2020
Friday, 20 Feb, 2026
Friday, 08 Aug, 2025
Friday, 02 Oct, 2026
Wednesday, 09 Sep, 2026
Ranveer Singh's 'Pralay' Look: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने अलग-अलग लुक से...
Thursday, 17 Sep, 2026
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल के लिए बढ़ाकर 2032 तक कर दिया...
Friday, 15 May, 2026
मैनपावर घोटाले में अनवर ढेबर की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने आर्थिक अपराध को बताया देश...
Thursday, 27 Aug, 2026
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन के दिन पंचक भी रहेगा। ऐसे में इस आर्टिकल में पढ़िए...
Wednesday, 29 Apr, 2026
रिलीज़ से पहले फिल्म राजा शिवाजी डिमांड में, 40,000 से ज़्यादा टिकट की एडवांस बुकिंग
Tuesday, 08 Sep, 2026
Gut Health Foods : गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत का असर पाचन पर पड़ता है। आपके नाश्ते...
Friday, 26 Nov, 2021
आज का जीवन मंत्र:जो धन हमारी मेहनत और हमारी वस्तुओं से प्राप्त होता है, वही हमारे...
Wednesday, 22 Jul, 2026
Spider-Man: Brand New Day का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए ट्रेलर में क्या है खास,...
Tuesday, 22 Sep, 2026
TRAI New Rules : नए नियम के तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान देने...
Thursday, 04 Jun, 2026
लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की वजह से अक्सर खाने में सही तीखापन नहीं आता। असली लाल...

