Satna News : गुंडों पर चला पुलिस का डंडा, पकड़े गए पांच बदमाश

Satna News : कोलगवां पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण में रंगदारी व गुंडागर्दी करने वाले पांच आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों की पुलिस ने जमकर खबर ली।

Satna News : गुंडों पर चला पुलिस का डंडा, पकड़े गए पांच बदमाश

Satna News : सतना। शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस का रुख अब बदल गया है। पिछले एक पखवाड़े से पुलिस का डंडा गुंडे-बदमाशों पर बरस रहा है। पकड़े गए गुंडे-बदमाशों को जुलूस निकाला जा रहा है। इसी क्रम में कोलगवां पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण में रंगदारी व गुंडागर्दी करने वाले पांच आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों की पुलिस ने जमकर खबर ली।

इस संबंध में टीआई कोलगवां सुदीप सोनी (TI Sudeep Soni) ने बताया कि 30 मई को प्रशांत राठौर निवासी पन्ना नाका ने शिकायत दर्ज कराई कि लखन चौराहा के पास बदमाशों ने रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। रुपए न देने पर मारपीट कर बाइक में तोड़फोड़ की। 

प्रकरण दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपी भूमिगत हो गया। टीआई सोनी ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने फरार चल रहे आदतन बदमाश कान्हा कुशवाहा उर्फ आर्यन कुशवाहा पिता बादल कुशवाहा निवासी टिकुरिया टोला कंधी गली को गिरफ्तार कर लिया।

1 अक्टूबर को राजुल वंशकार निवासी नारायण तालाब उतैली को उसके साथी बुल्ली व अन्य ने बुलाकर रुपए की मांग की। रुपए न देने पर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी संदीप वंशकार उर्फ बोरहा को गिरफ्तार किया गया। 

इसी तरह 20 अगस्त को अभिलाश सिंह पिता नरेन्द्र सिंह निवासी मटेहना ने शिकायत दर्ज कराई कि सब्जी लेने माधवगढ़ जाते समय रास्ते में कृपालपुर में उर्मिला दास मंदिर के पास आरोपियों ने रास्ता रोक कर 500 रुपए की मांग कर लाठी-डंडे से बेरहमी पूर्वक मारपीट की। 

कोलगवां टीआई सोनी ने बताया कि आरोपी चन्द्र्रकांत शर्मा पिता राकेश मोहन शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा उर्फ सचिन पिता राजेश कुमार शर्मा और प्रिंस कुमार शर्मा पिता ब्रजमोहन शर्मा तीनों निवासी मटेहना को गिरप्तार किया गया है। आदतन बदमाश कान्हा कुशवाहा व संदीप वंशकार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीन अन्य बदमाश चन्द्रकांत, विष्णु दत्त और प्रिंस को न्यायालय के समक्ष गुरूवार को पेश किया जाएगा।