Snake Rescue Gone Wrong: शाजापुर में रेस्क्यू के दौरान एक्सपर्ट पर सांप का हमला

शाजापुर के ज्योति नगर में सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट जितेंद्र मालवीय को सांप ने आंख के पास डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने पहले सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा और फिर अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जितेंद्र लंबे समय से स्नेक रेस्क्यू का काम कर रहे हैं।

Snake Rescue Gone Wrong: शाजापुर में रेस्क्यू के दौरान एक्सपर्ट पर सांप का हमला
पब्लिक वाणी

शाजापुर के ज्योति नगर में एक मकान में सांप होने की सूचना मिलने पर शनिवार को रेस्क्यू एक्सपर्ट जितेंद्र मालवीय मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान रेस्क्यू करने के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया।

प्रोफेशनल स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट जितेंद्र मालवीय (निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) को रेस्क्यू के दौरान सांप ने पलटवार करते हुए आंख के पास डस लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

हालांकि, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए जितेंद्र ने पहले सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ने के बाद ही उपचार के लिए रवाना हुए। करीब 2:00 बजे सूचना मिलते ही उनके मित्र गोलू मालवीय उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

जितेंद्र मालवीय लंबे समय से स्नेक रेस्क्यू का कार्य कर रहे हैं और वन विभाग की सूचना पर भी विभिन्न स्थानों से सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करते हैं। उन्होंने बताया कि डसने वाला रेड स्नेक था, जो विषैला नहीं था। समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

यह घटना स्नेक रेस्क्यू जैसे जोखिमपूर्ण कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और सतर्कता की अहमियत को भी रेखांकित करती है।