पत्नी के जाने और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम

एक युवक ने पत्नी के किसी और के साथ चले जाने और कुछ लोगों द्वारा ₹6 लाख की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। कदम उठाने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्नी के जाने और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम
पब्लिक वाणी

सीहोर (भेरूंदा): गोपालपुर थाना अंतर्गत एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी के किसी और के साथ चले जाने की बात कही है, साथ ही कुछ लोगों पर ₹6 लाख की ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है।

इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गोपालपुर थाने के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है।