Opening Bell: सेंसेक्स 400 अंक उछला और निफ्टी 23,350 के पार; IT-FMCG शेयरों में खरीदारी

10 जून 2026 को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, जहां सेंसेक्स 400 अंकों और निफ्टी करीब 100 अंकों की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। IT और FMCG शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली, जबकि वैश्विक तनाव के बावजूद घरेलू निवेशकों का रुख सकारात्मक बना रहा।

Opening Bell: सेंसेक्स 400 अंक उछला और निफ्टी 23,350 के पार; IT-FMCG शेयरों में खरीदारी
google

10 जून 2026 को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 10:34 बजे 400 अंकों की बढ़त के साथ 74,300 पर, जबकि निफ्टी करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 23,350 पर कारोबार कर रहा है।

आज IT और FMCG शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। Reliance Industries, Hindustan Unilever, Larsen & Toubro और Concord Biotech के शेयर टॉप पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि Nifty IT Sector, Media Sector, PI Industries और Zee Entertainment के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं।

बाजार में यह तेजी कल की मजबूत क्लोजिंग और प्राइवेट बैंकिंग व FMCG सेक्टर में खरीदारी के चलते देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है।

9 june: सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले, एयरटेल समेत कई शेयरों में उछाल

9 जून, मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 101 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 23,224 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 351 अंक या 0.48% की बढ़त के साथ 73,875 के स्तर पर खुला।

आज के टॉप शेयरों में IndiGo, Tata Motors, Bharti Airtel शामिल हैं। Bharti Airtel का शेयर 0.18% की बढ़त के साथ ₹1,818.40 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं Vodafone Idea और State Bank of India के शेयर भी आज टॉप गेनर्स में कारोबार कर रहे हैं...पूरी खबर पढ़ें