Share Market Update: 500 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स 85,000 के पार, निफ्टी में भी बड़ी बढ़त
बाजार में यह चौतरफा बढ़त रियल्टी, हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में आई जोरदार खरीदारी की वजह से दर्ज की गई है।
शुक्रवार, 19 दिसंबर को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। कई दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में बढ़त देखी गई। आज सेंसेक्स 500 अंकों की तेजी के साथ 85,000 पर, जबकि निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 25,970 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के आज 30 में से 30 शेयर तेजी में हैं, वहीं बात करें निफ्टी की तो निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी है। रियल्टी, हेल्थकेयर और फार्मा के शेयर भी आज बढ़त में हैं।
BSE Sensex: 84,979.84 #sensex
— Sensex India (@bse_sensex) December 19, 2025

