बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा

भारत का पड़ोसी देश एक बार फिर हिंसा का आग में सुलग उठा है. बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार को मौत हो गई है. छात्र नेता शरीफ उस्माद हादी की मौत की खबर फैलते ही बांग्लादेश में तनाव और हिंसा फैल गई.

बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा

ढाका: भारत का पड़ोसी देश एक बार फिर हिंसा का आग में सुलग उठा है. बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार को मौत हो गई है. छात्र नेता शरीफ उस्माद हादी की मौत की खबर फैलते ही बांग्लादेश में तनाव और हिंसा फैल गई. हादी का इलाज सिंगापुर में चल रहा था, जहां उन्होंने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ा. उनकी मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए.

चुनाव प्रचार के दौरान मारी थी गोली

शरीफ उम्मान हादी 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे. हादी को 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोली मार दी थी. गंभीर रुप से घायल होने के बाद उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ढाका की सड़कों पर उतरे युवा

उम्मान हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की. आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार अंदर फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. दोनों अखबार आज बंद रहेंगे. ऑनलाइन सेवाएं भी ठप हो गई हैं. प्रदर्शनकारियों ने हादी के हत्यारों को सजा देने की मांग को लेकर नारे लगाए. छात्रों ने “हम सब हादी हैं” जैसे नारे लगाए और सरकार से न्याय की मांग की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं.

शेख हसीना के खिलाफ लगे नारे

कई युवाओं और छात्रों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सुरक्षा में विफलता रही और हत्या की सजा सुनिश्चित नहीं की गई. कई प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ भी नारे लगाए, शिकायत करते हुए कहा कि विदेशी हस्तक्षेप से राजनीति प्रभावित हो रही है. विरोध तेजी से फैलते हुए राजशाही और कुछ इलाकों में भारतीय उप-उच्चायुक्त कार्यालय के पास पत्थर भी फेंके गए.

मोहम्मद यूनुस की लोगों से अपील

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादी की मौत की पुष्टि के साथ देश में शोक दिवस की घोषणा की और जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. साथ ही सुरक्षा बलों को राजधानी और बड़े शहरों में तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके. हिंसा के कारण कई इलाकों में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अस्थिर बनी हुई है. हादी की मौत ने राजनीतिक विभाजन और असंतोष को और गहरा कर दिया है, खासकर 2026 में होने वाले आम चुनाव से पहले.