अमेरिका-इजराइल से बातचीत को तैयार ईरान, लेकिन मांगी जंग खत्म करने की गारंटी
ईरान ने अमेरिका और इजराइल से बातचीत के संकेत दिए, लेकिन जंग खत्म करने की गारंटी मांगी। वहीं IRGC ने नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी, मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा।
तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान ने पहली बार संकेत दिया है कि अगर युद्ध खत्म करने की ठोस गारंटी मिलती है तो वह बातचीत के लिए तैयार है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि यदि कोई ऐसा प्रस्ताव आता है जिससे युद्ध समाप्त हो सके, तो ईरान उसका स्वागत करेगा और अमेरिका-इजराइल से बातचीत के लिए भी तैयार है।
हालांकि इसी दौरान ईरान की सेना ने इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर कड़ा बयान दिया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि अगर नेतन्याहू जीवित हैं तो उनका पीछा कर उन्हें मार दिया जाएगा।

इजराइल के ठिकानों पर ड्रोन हमला:
ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने इजराइल के दो अहम ठिकानों पर ड्रोन हमला किया। इनमें लहव 433 पुलिस मुख्यालय, गिलाट सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर को निशाना बनाया गया। हालांकि इजराइल की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
ईरान का दावा:
नागरिक इलाकों को नहीं बनाया निशाना, विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में किसी भी रिहायशी इलाके पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी शिकायतें आती हैं तो पड़ोसी देशों के साथ मिलकर एक संयुक्त जांच समिति बनाने के लिए ईरान तैयार है।
सऊदी अरब ने गिराए 4 ड्रोन:
Saudi Arabia के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राजधानी रियाद की ओर आ रहे चार ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया।
UAE में फर्जी वीडियो फैलाने पर गिरफ्तारी:
United Arab Emirates में सोशल मीडिया पर जंग से जुड़े फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कई वीडियो AI से बनाए गए थे।
ईरान में हेल्थ सिस्टम को बड़ा नुकसान:
ईरानी मीडिया के अनुसार अमेरिका-इजराइल के हमलों में अब तक, 153 स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त, कई मेडिकल यूनिवर्सिटी को नुकसान
हुआ है। युद्ध का असर खेलों पर भी, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण खेल प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हुई हैं। बहरीन और सऊदी अरब की फॉर्मूला-1 रेस रद्द कतर MotoGP रेस टाली गई
चीन की अपील:
China ने कहा है कि सभी देशों को संघर्ष खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक स्थिरता बनी रहे।
कुल मिलाकर स्थिति:
युद्ध का 16वां दिन, ईरान बातचीत को तैयार, लेकिन गारंटी की मांग, मिडिल ईस्ट में ड्रोन और मिसाइल हमले जारी, क्षेत्रीय देशों और वैश्विक शक्तियों की चिंता बढ़ी

