Laughter Chefs Season 3 Winner: अली गोनी-जन्नत जुबैर ने जीती ट्रॉफी, करण-एल्विश को हराया

जन्नत जुबैर और अली गोनी ने Laughter Chefs Season 3 का खिताब जीतकर करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी को फाइनल में हराया। ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत ने कहा कि इस शो से जुड़ा हर व्यक्ति उनके लिए विजेता है।

Laughter Chefs Season 3 Winner: अली गोनी-जन्नत जुबैर ने जीती ट्रॉफी, करण-एल्विश को हराया
google

Laughter Chefs Season 3 Winner: भारती सिंह होस्टेड शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने बाजी मारी।

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और अली गोनी (Aly Goni) की जोड़ी Laughter Chefs Season 3 की विनर जोड़ी बन गई है। 26 जुलाई को भारती सिंह होस्टेड शो Laughter Chefs का ग्रैंड फिनाले था। मुकाबला करण कुंद्रा और एल्विश यादव की टीम का जन्नत जुबैर और अली गोनी के साथ था।

कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 (Laughter Chefs Season 3) का खिताब जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और अली गोनी (Aly Goni) की जोड़ी ने जीत लिया है।

ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर का मुकाबला करण कुंद्रा और एल्विश यादव की मजबूत जोड़ी से था। पूरे सीजन में करण और एल्विश सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे, लेकिन फाइनल मुकाबले में अली और जन्नत ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

ट्रॉफी जीतने पर क्या बोलीं जन्नत जुबैर?

शो जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,

"लाफ्टर शेफ्स उन खास शोज में से एक है, जहां सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि इससे जुड़ा हर व्यक्ति विजेता होता है। भले ही ट्रॉफी हमने जीती हो, लेकिन इस सफर में सभी ने एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाया, साथ में हंसे और साथ मिलकर आगे बढ़े। यही इस शो की सबसे बड़ी खूबसूरती है।"

अली गोनी की दूसरी बड़ी जीत

अली गोनी के लिए यह लाफ्टर शेफ्स में दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने शो का पहला सीजन राहुल वैद्य के साथ जीता था। वहीं, दूसरे सीजन की ट्रॉफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने अपने नाम की थी। अब तीसरे सीजन में अली ने जन्नत जुबैर के साथ मिलकर एक बार फिर खुद को चैंपियन साबित किया।