Salman Khan बने ससुर, भांजे ने की इंगेजमेंट, कौन है सलमान की बहू?

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी मंगेतर टीना रिजवानी के साथ की इंगेजमेंट। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, जल्द करेंगे शादी।

Salman Khan बने ससुर, भांजे ने की इंगेजमेंट, कौन है सलमान की बहू?
GOOGLE

बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan ससुर बनने जा रहे हैं। जल्द ही उनके भांजे की शादी होने वाली है। हाल ही में सलमान के भांजे अयान अग्निहोत्री (Ayaan Agnihotri) ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन को पब्लिक किया, जिसमें अयान ने अपनी मंगेतर के साथ इंगेजमेंट की फोटोज़ शेयर की। इस फोटो के सामने आते ही फैंस में यह सवाल है कि आखिर सलमान की होने वाली बहू कौन है?

कौन है टीना रिजवानी?

अयान अग्निहोत्री की होने वाली बीवी कोई एक्ट्रेस या मॉडल नहीं है बल्कि कॉर्पोरेट वर्ल्ड से ताल्लुक रखती हैं। अयान की मंगेतर का नाम टीना रिजवानी (Tina Rijhwani) है, जो कम्युनिकेशंस सेक्टर में काम करती हैं और ब्लू एडवाइजरी से भी जुड़ी हैं। ब्लू एडवाइजरी में वह कम्युनिकेशंस लीडरशिप भी कर चुकी हैं। बता दें कि यह पोजीशन कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी, मीडिया और ब्रांडिंग से जुड़ी है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

बता दें कि 3 जनवरी को अयान अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "2025 में अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ देना।" इस फोटो में टीना और अयान एक साथ नजर आए, जिसमें टीना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अब जल्द ही सलमान खान के घर में भी शादी की शहनाई गूंजेंगी।