'King' release date: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ जल्द रिलीज, सुहाना खान करेंगी डेब्यू

शाहरुख खान अपनी नई फिल्म किंग के साथ बड़े परदे पर लौटने वाले हैं, जिसमें सुहाना खान डेब्यू करेंगी और अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में होंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और अनुमान है कि यह 2026 दिसंबर में रिलीज़ हो सकती है।

'King' release date: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ जल्द रिलीज, सुहाना खान करेंगी डेब्यू
google

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म किंग के साथ बड़े परदे पर छाने वाले हैं। 2023 में रिलीज हुई डंकी मूवी के बाद 3 साल से वो अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। जिनमें से एक फिल्म उनकी किंग भी थी, जिसे की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि उनकी मोस्ट वेटेड फिल्म किंग कब रिलीज होने वाली है?

किंग में शाहरुख खान एक अंडरवर्ल्ड 'डॉन' या मेंटर के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में सुहाना खान भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वो एक शिष्या (protégé) के रोल में नजर आएंगी। साथ ही अभिषेक बच्चन मेन विलेन के कैरेक्टर में दिखेंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, साथ ही सिद्धार्थ आनंद की कंपनी मार्फ्लिक्स पिक्चर्स और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है।

कब रिलीज होगी किंग?

हाल ही में, फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक्स हैंडल पर फिल्म को लेकर दो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने कमेंट में लिखा "और..."। दूसरे ट्वीट में लिखा, "द डेट...।" इन कमेंट्स के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म की रिलीज़िंग डेट सामने आएगी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 2026 दिसंबर में भी रिलीज हो सकती है।

AR Rehman के बयान पर विवाद: जावेद अख्तर के बाद कंगना रनोट भड़की, कहा- आप नफरत में अंधे

पॉपुलर कंपोजर और सिंगर एआर रहमान (AR Rehman) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें सांप्रदायिक वजहों से पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में काम नहीं दिया जा रहा है। जावेद अख्तर के बाद अब कंगना रनोट भी एआर रहमान के बयान पर भड़क गईं। एक्ट्रेस ने कंपोजर की आलोचना करते हुए बताया है कि वो चाहती थीं कि एआर रहमान उनके डायरेक्शन की फिल्म इमरजेंसी का नरेशन करें, लेकिन उस समय कंपोजर ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो किसी प्रोपगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते। विवाद बढ़ने पर अब एआर रहमान ने सफाई देते हुए कहा है कि वो किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे...पूरी खबर पढ़ें