अब बदलेगी रीवा की तस्वीर! सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार: डिप्टी CM
डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली के साथ मिलकर विन्ध्य क्षेत्र को देश का सबसे विकसित इलाका बनाया जाएगा।
विन्ध्य को देश का सबसे डेवलप्ड इलाका बनाया जाएगा। जब रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली चारों जिले एक साथ आगे बढ़ेंगे, तभी पूरे क्षेत्र का सही तरीके से डेवलवमेंट होगा, ये कहना है प्रदेश के डिप्टी CM का। ये बाते उन्होंने रविवार को रीवा के अपने घर पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।
उन्होंने कहा कि आज रीवा के विकास की चर्चा पूरे देश में हो रही है। हाल ही में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी रीवा के सोलर प्लांट, फोरलेन सड़कों और 24 घंटे चलने वाले एयरपोर्ट की तारीफ की है।

उन्होंने बताया कि इन कामों से टूरिज्म बढ़ेगा, उद्योग आएंगे और हरियाली भी बढ़ेगी। नए साल में सरकार का लक्ष्य है कि सिंचाई की सुविधा को दोगुना किया जाए और ललितपुर से सिंगरौली तक बनने वाली रेल लाइन का काम सीधी जिला मुख्यालय तक पूरा किया जाए।
डिप्टी CM ने बताया कि जब ये रेल लाइन पूरी हो जाएगी, तो विन्ध्य क्षेत्र सीधे नॉर्थईस्ट राज्यों से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार और सफर दोनों आसान होगा।
ये भी पढ़ें- अब रीवा बनेगा मेट्रोपॉलिटन रीजन! जानिए क्या होगा इसमें खास
उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार तेजी से काम कर रही हैं, ताकि विन्ध्य क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। सभी जनप्रतिनिधि पूरी मेहनत से इसके लिए काम कर रहे हैं और इसके अच्छे नतीजे अब दिखने भी लगे हैं।
डिप्टी CM ने कहा कि रीवा में पहले से ही विकास की बहुत सारी गुंजाइशे थीं, और पिछले कुछ सालों में जो काम हुए हैं, उन्हें देखकर लोग हैरान हैं।
Saba Rasool 

