पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने भारत को दी धमकी, बोले- पानी की हर बूंद हमारी रेड लाइन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पानी की हर बूंद उसकी रेड लाइन है। जानिए शहबाज शरीफ के बयान और भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़ी पूरी खबर।

पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने भारत को दी धमकी, बोले- पानी की हर बूंद हमारी रेड लाइन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत को लेकर सख्त बयान दिया है।। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस्लामाबाद में आयोजित ‘यादगार-ए-फतह’ समारोह में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन उसकी शांति की इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। 

शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान के पानी की हर बूंद उसके लिए रेड लाइन है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान के पानी को लेकर कोई कदम उठाया तो पाकिस्तान इसका जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिन्दूर  सैन्य संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती दी गई तो उनका देश पहले से ज्यादा ताकत के साथ जवाब देगा। शहबाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के समर्थन में अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक कोशिशें जारी रखेगा।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। इसके बाद भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। शहबाज शरीफ के इस बयान से भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत मिले हैं।