Opening Bell: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, आईटी और ऑटो शेयरों में जोरदार तेजी

15 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते दिखे। आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और आयशर मोटर्स जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Opening Bell: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, आईटी और ऑटो शेयरों में जोरदार तेजी

15 मई 2026 को शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 98 अंकों की बढ़त के साथ 75,497 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 41 अंकों की बढ़त के साथ 23,731 के स्तर पर खुला।

आज भारतीय शेयर बाजार में IT, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखी जा रही है। निफ्टी में मुनाफा कमाने वाले Top Gainers में Tata Motors PV (TMPV), जिसमें 6.5% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा Tech Mahindra, Infosys, TCS (Tata Consultancy Services) और HCL Technologies शामिल हैं। वहीं सेंसेक्स में Bharti Airtel, HDFC Bank, Adani Ports और Sun Pharma के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

वहीं सेंसेक्स में Mahindra & Mahindra, Power Grid Corporation of India, Bajaj Finserv और Hindustan Unilever जैसे प्रमुख शेयर नुकसान में कारोबार करते नजर आए। साथ ही निफ्टी 50 में Eicher Motors, Maruti Suzuki, Bharat Electronics, Jio Financial Services और Axis Bank में गिरावट दर्ज की गई।