स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच! CSK छोड़ने के बाद तेज हुई चर्चाएं
CSK से 17 साल बाद अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनने की दौड़ में हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में बड़ा दावा।
Stephen Fleming England Test Coach: स्टीफन फ्लेमिंग जब 18 साल बाद टीम छोड़कर जा रहे हैं, चेन्नई सुपर किंग्स ने जब ये ऐलान किया तो हर किसी को हैरानी हुई. क्रिकेट प्रेमियों के बीच ये चर्चा होने लगी की जो शख्स 17 साल से टीम के साथ था वह अचानक टीम से अलग क्यों हो गया. लेकिन अब मामले समझ में आने लग गया है. मीडिया रिपोर्टस की माने तो, स्टीफन फ्लेमिंग भी इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच बनने की रेश में शामिल हैं.
क्या मैकुलम की जगह लेगें प्लेमिंग?
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने टेस्ट कोच के पद के लिए जिन नामों को शॉर्ट लिस्ट किया है उसमें फ्लेमिंग का नाम भी शामिल है. यहां एक बात जानना जरूरी है, कि फ्लेमिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी कोचिंग नहीं दी है. खिलाड़ी के बाद
आपको बता दें कि फ्लेमिंग ने कभी भी इंटरनेशल क्रिकेट में कोचिंग नहीं दी है. खिलाड़ी के बाद वह जब कोच बने तो बस चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही रहे.
फ्लेमिंग के अलावा एक और IPL के एक और कोच रेस में शामिल हैं. आरसीबी के एंडी फ्लावर को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है. हालांकि डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 58 साल का यह कोच इस पद के लिए श्योर नहीं है. फ्लावर इस उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते. पहले ऐसी खबरें थी कि भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं लेकिन ऐसा नहीं है. राहुल द्रविड़ और इंग्लैं लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है. इंग्लैंड अपनी हेड कोच की जगह के लिए नए नाम की तलाश में है.

