खाचरौद को मिलेगी विकास की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव आज करेंगे करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार (2 जनवरी) को उज्जैन जिले के खाचरौद में 74.35 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार (2 जनवरी) को उज्जैन जिले के खाचरौद में 74.35 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 48.51 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 25.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खाचरौद में 35.40 करोड़ की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही खाचरौद में 9 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का भूमि-पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर भी जाएंगे। जहां वे अंतरर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में सहभागिता करेंगे और गीता भवन के लोकार्पण के साथ- साथ विजय नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:45 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नागदा (जिला उज्जैन) पहुंचेंगे
दोपहर 12:30 बजे: खाचरौद (जिला उज्जैन) में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
सांदीपनि विद्यालय का अवलोकन करेंगे
विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे
माध्यमिक विद्यालय खाचरौद की 11 स्मार्ट क्लास का लोकार्पण
दोपहर: 01:30 PM - 03:00 बजे: खाचरौद से इंदौर होते हुए वायुयान द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे
03:15 बजे जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में सहभागिता
04:10 बजे: गीता भवन का लोकार्पण
05:05 बजे विजय नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण
06:25 बजे भोपाल सीएम हाउस पहुंचेंगे
pushpendra 
