कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने गुफा मंदिर के महाराज से की मुलाकात

राजधानी भोपाल में गौहत्या और गौमांस मिलने के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने लालघाटी स्थित गुफा मंदिर धाम में श्री श्री 1008 रामप्रवेश दास जी महाराज से मुलाकात की।

कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने गुफा मंदिर के महाराज से की मुलाकात

भोपाल: राजधानी भोपाल में गौहत्या और गौमांस मिलने के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने लालघाटी स्थित गुफा मंदिर धाम में श्री श्री 1008 रामप्रवेश दास जी महाराज से मुलाकात की। साथ कांग्रेस नेताओं ने महाराज से गौहत्या जैसे संवेदनशील और सामाजिक आस्था से जुड़े विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील की। ताकि समाज इस कृत्य के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठा सके।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने इस मामले में कथित रूप से शामिल महापौर और MIC सदस्यों के विरुद्ध सशक्त और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की है। 

महाराज जी ने इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमति जताई और प्रतिनिधिमंडल को आशीर्वाद प्रदान किया।