20 हजार युवा, CM से सीधे सवाल… नौकरी, AI, Startup और नशे पर क्या बोले मोहन यादव?
Youth Conclave 2026: भोपाल के लाल परेड मैदान में करीब 20 हजार युवाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रोजगार, AI, स्टार्टअप, खेल, खेती, शिक्षा और नशे जैसे मुद्दों पर सीधे सवाल किए। इस यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं ने पूछा कि AI और स्टार्टअप के क्षेत्र में सरकार का रोडमैप क्या है? रोजगार के नए अवसर कैसे बनेंगे? मध्य प्रदेश को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए क्या तैयारी है? खेती को युवाओं के लिए बिजनेस और रोजगार का विकल्प कैसे बनाया जाएगा? बढ़ते नशे पर सरकार क्या कर रही है? और सोशल मीडिया के दौर में युवा अपनी संस्कृति और संस्कारों से कैसे जुड़े रहें?
Varsha Shrivastava 
