भोपाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल का सेवा अभियान, 600 से ज्यादा लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
बजरंगदल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत भोपाल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 600 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए, साथ ही साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल जिला वीर सावरकर के अनेक प्रखंडों में सेवा सप्ताह (5-12 जुलाई) के निमित्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मप्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर धोखाधड़ी के विषय में जागरूकता का आयोजन हुआ।
बजरंगदल भोपाल विभाग, जिला वीर सावरकर के भगत सिंह प्रखंड, शंकराचार्य प्रखंड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। दोनों शिविरों में 600 से अधिक जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख कैलाश कुशवाह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, आंखों, दांतों की जांच सहित अन्य जांचें की गईं। जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बजरंगदल भोपाल विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत, विहिप जिला सह मंत्री राजेंद्र नामदेव, जिला सह मंत्री विजेंद्र सिंह परिहार, बजरंगदल जिला संयोजक अभिषेक शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख मस्तराम जी, मातृशक्ति सह संयोजिका पदमा दुबे सहित प्रखंड एवं खंड इकाई के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


