इंदौर के बिचौली क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक, डिलीवरी बॉय पर हमले का CCTV वायरल; वन विभाग की तलाश जारी
इंदौर के बिचौली क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट का मामला सामने आया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन बारिश के कारण तेंदुए के पगमार्क नहीं मिल सके। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और तेंदुए की तलाश जारी है।



