आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सरकार पेश करेगी 10 बिल
1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार है।
नई दिल्ली: आज यानी 1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष कई मुद्दों पर चर्चा के लिए अड़ा हुआ है तो वहीं सरकार बातचीत की बात कर रही है, लेकिन किसी भी तरह का अवरोध न करने की अपील भी करती दिखाई दे रही है। बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद से ही यह सत्र और अधिक राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। वोट चोरी और SIR जैसे मुद्दे एक बार फिर प्रमुख रहने वाले हैं।
देश के 12 राज्यों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने संसद में सरकार को घेरने का प्लान बनाया है। इसके अलावा दिल्ली आत्मघाती बम धमाके और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की खराब स्थिति पर चर्चा की मांग कर सत्र को हंगामेदार बनाने के आसार जता दिए हैं।
बता दें कि यह 18वीं लोकसभा का छठा सत्र है जो 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकें होंगी और शीतकालीन सत्र में सरकार 10 नए बिल पेश करेगी। सरकार ने कहा कि संसद की कार्यवाही अच्छी तरह चलनी चाहिए और वह गतिरोध की स्थिति को टालने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी रखेगी।
शीतकालीन सत्र में 10 बिल पेश होंगे
1. एटॉमिक एनर्जी बिल
2 . हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल
3. नेशनल हाईवे (अमेंडमेंट) बिल
4. कॉर्पोरेट लॉ (अमेंडमेंट) बिल
5. सिक्योरिटीज मार्केट कोड बिल (SMC)
6. मैन्युफैक्चरर्स एंड सर्विस टैक्स (अमेंडमेंट) बिल
7. कॉन्स्टिट्यूशन (131वां संशोधन) बिल
8. रिपीलिंग एंड अमेंडमेंट बिल
9. ऑर्बिट्रेशन एंड कंसिलिएशन (अमेंडमेंट) बिल
10. इंश्योरेंस लॉ (अमेंडमेंट) बिल
shivendra 
