देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज कराएंगे कथा का रसपान

भोपाल के रुद्राक्ष किंग्सटन में 13 से 19 जून 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा. प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे. 12 जून को भव्य कलश यात्रा निकलेगी.

देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज कराएंगे कथा का रसपान

भोपाल। राजधानी भोपाल के बावड़िया कलां स्थित रुद्राक्ष किंग्सटन में 13 से 19 जून 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में देश के प्रसिद्ध कथावाचक एवं शांतिदूत ‘धर्मरत्न’ परम पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे. आयोजन शालिग्राम डेवलपर्स के रुद्राक्ष किंग्सटन परिसर, अपोलो हॉस्पिटल के पास आयोजित किया जा रहा है. कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

12 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कथा प्रारंभ होने से एक दिन पहले 12 जून को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा रुद्राक्ष पार्क फेस-2 स्थित शिव मंदिर, बावड़िया कलां से प्रारंभ होकर रुद्राक्ष किंग्सटन तक पहुंचेगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की है.

प्रतिदिन होंगे विशेष कथा प्रसंग

13 जून: भागवत माहात्म्य, व्यास-नारद संवाद एवं कुंती स्तुति

14 जून: कपिल-देवहूति संवाद, सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र

15 जून: भरत चरित्र, नृसिंह अवतार एवं वामन अवतार

16 जून: श्रीराम जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

17 जून: श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग

18 जून: उद्धव चरित्र, रुक्मिणी विवाह एवं रास पंचाध्यायी

19 जून: द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं व्यास पूजन पूर्णाहुति

समापन पर होगा विशाल भंडारा

आयोजन समिति के अनुसार 19 जून को कथा के समापन दिवस पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

शालिग्राम डेवलपर्स के सीएमडी देवेंद्र चौकसे एवं संगीता चौकसे, वीरेंद्र चौकसे, अनीता चौकसे तथा समस्त शालिग्राम परिवार ने श्रद्धालुओं से कथा एवं कलश यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

आयोजन समिति ने शहरवासियों को इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।