दिल्ली AI समिट विवाद: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में आज सड़कों पर BJP, ‘कांग्रेस-राहुल गांधी=गद्दार’ के लगाए नारे
भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन, AI समिट विवाद पर Rahul Gandhi के खिलाफ सड़कों पर उतरी
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
नई दिल्ली। कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को सड़कों पर उतर आई। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताते हुए कांग्रेस और उसके नेता Rahul Gandhi पर निशाना साधा और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की गई।
दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और ‘कांग्रेस-राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ लिखे पोस्टर लहराए। महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। वे भिवंडी में एक पुराने मानहानि मामले में अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे। गुजरात के सूरत में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंककर विरोध जताया। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। राजस्थान के जयपुर में BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उन पर ही चढ़ गए।
यूथ कांग्रेस का हंगामा, दिल्ली पुलिस ने 4 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट 2026 के दौरान Indian Youth Congress के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता सफेद टी-शर्ट लिए नजर आए, जिन पर प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति की तस्वीर के साथ लिखा था- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। इस घटना के बाद भाजपा ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया। दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में हंगामा करने के आरोप में चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें Indian Youth Congress के पदाधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि यह विरोध पूर्व नियोजित था और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि देश इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।
Wednesday, 07 Oct, 2026
Saturday, 03 Oct, 2026
Monday, 05 Oct, 2026
Saturday, 03 Oct, 2026
Thursday, 08 Oct, 2026
Wednesday, 22 Jul, 2026
Spider-Man: Brand New Day का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए ट्रेलर में क्या है खास,...
Thursday, 08 Jan, 2026
रीवा जिला न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में मिला धमकी के बाद...
Wednesday, 07 Oct, 2026
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
Wednesday, 29 Oct, 2025
कोलगवां पुलिस ने 5 लाख 40 हजार रुपए मूल्य के गांजा से भरी कार जब्त कर एक युवक को...
Thursday, 22 Jan, 2026
पार्टनर का हर बार लेट होना सिर्फ टाइम मैनेजमेंट की समस्या नहीं, बल्कि सम्मान और...
10 hours ago
Satna News : चित्रकूट के रजौला वार्ड-12 की घटना; घर पर नहीं था कोई, अस्पताल ले जाने...
Thursday, 27 Aug, 2026
Bilaspur Spa Center : पीड़िता के मुताबिक, स्पा संचालक अमन सेन और उसका बड़ा भाई लोकेश...
Monday, 21 Sep, 2026
Samsung Galaxy S27 Ultra : रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra को 2027 की शुरुआत...
Sunday, 27 Sep, 2026
Rewa News : पशुओं की इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित...
Thursday, 24 Sep, 2026
छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। रायपुर समेत 15 जिलों...

