छतरपुर में बलराम स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पन्ना नाका स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मशहूर दुकान बलराम स्वीट्स में अचानक भीषण आग लग गई.

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया. आग से उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान नगरपालिका के टैंकर भी आग बुझाने में जुटे रहे. काफी प्रयासों के बाद आग को फैलने से रोका जा सका. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं.