सीहोर दौरे पर रहेंगे CM डॉ. मोहन यादव, आष्टा में लाडली बहना योजना का बड़ा आयोजन

राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे. इस दौरान जिले के आष्टा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के तहत बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा. 

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे आष्टा में भव्य रोड-शो करेंगे, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है. रोड-शो के जरिए मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे.

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे. इसके साथ ही आष्टा से ही वे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे.

सरकार के अनुसार, इस आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों को नई योजनाओं और विकास कार्यों की सौगात मिलेगी. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं.