Coffee Benefits: चाय की जगह कॉफी पीना शुरू करें, जानिए दिल के लिए कितनी फायदेमंद है कॉफी

सुबह उठते ही चाय, शाम को चाय, ऑफिस में वर्कलोड है तो 3-4 बार चाय, भूख लगी है तो भी चाय। हम भारतीयों की नसों में चाय ऐसे दौड़ती है जैसे खून। लेकिन ये चाय आपके लिए कोई इम्युनिटी नहीं है, बल्कि आपको कमजोर भी बना रही है।

Coffee Benefits: चाय की जगह कॉफी पीना शुरू करें, जानिए दिल के लिए कितनी फायदेमंद है कॉफी
google

ज्यादातर लोग चाय फीकी तो पीते नहीं हैं, चाय में चीनी और उसके साथ नमकीन या मीठी बिस्कुट मिल जाए तो मजा ही आ जाए। लेकिन ये आदत छोड़नी जरूरी है।अब आप कहेंगे कि चाय की आदत कैसे छोड़ें। सिंपल, इसका अल्टरनेटिव ढूंढें और वो है कॉफी। हाल ही में कॉफी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कॉफी के सेवन से शरीर को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, कॉफी दिल की सेहत के लिए भी अच्छी होती है और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करती है।

दिन में 5 कप कॉफी पीना सुरक्षित

एक स्टडी के मुताबिक, ज्यादातर वयस्क लोगों के लिए दिन में करीब 400 मिलीग्राम तक कैफीन लेना सुरक्षित माना जाता है। यानी आप लगभग 5 कप तक कॉफी पी सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

हालांकि, ज्यादा मात्रा में कैफीन लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इसका असर दिल पर भी पड़ सकता है। इसलिए कैफीन का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना बेहतर है।

कॉफी वाले एनर्जी ड्रिंक से बचें

एनर्जी ड्रिंक में मौजूद कैफीन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें कैफीन की मात्रा कई बार ज्यादा होती है, जिससे दिल की धड़कन तेज होना, बेचैनी, नींद की समस्या और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए एनर्जी ड्रिंक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।