गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती हैं डिहाइड्रेशन और पेट की परेशानियां
गर्मियों में तला-भुना, मसालेदार और ज्यादा शुगर वाली चीजें डिहाइड्रेशन और पेट की परेशानी बढ़ा सकती हैं। जानिए इस मौसम में क्या खाएं और किन चीजों से बचें।
गर्मी का मौसम आते ही खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान में गलत खानपान शरीर को जल्दी बीमार बना सकता है। डाइटीशियन के अनुसार, इस मौसम में कुछ चीजों से दूरी बनाकर और हेल्दी विकल्प अपनाकर शरीर को फिट और हाइड्रेट रखा जा सकता है

गर्मियों में किन चीजों से बचना चाहिए
गर्मियों में तला-भुना खाना जैसे समोसा, कचौरी और फ्राइड स्नैक्स खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं और पाचन खराब कर सकते हैं। ज्यादा मसालेदार भोजन एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या पैदा कर सकता है।

वहीं, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में अधिक शुगर और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, पिज्जा, बर्गर और चिप्स जैसे जंक फूड शरीर को सुस्त और भारी महसूस कराते हैं।

गर्मियों में इन चीजों का सेवन भी करें कम
गर्मियों में ज्यादा चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकता है। साथ ही, बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है।

अधिक मिठाई और शुगर वाली चीजें शरीर में सुस्ती और वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। वहीं, रेड मीट जैसे भारी भोजन गर्मियों में आसानी से पच नहीं पाते और शरीर को थका सकते हैं। इसके अलावा, चिप्स और ज्यादा नमकीन स्नैक्स शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, इसलिए इनका सेवन कम मात्रा में करना बेहतर होता है।

Varsha Shrivastava 

