महिला सफाईकर्मी पर गिरा भारी पार्सल, कंधे और पसली में फ्रैक्चर, गोदाम सील

इंदौर में महिला सफाईकर्मी के ऊपर पार्सल गिर गया, जिससे उसके कंधे और पसली में फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने इंडियन ट्रांसपोर्ट का गोदाम सील कर दिया।

महिला सफाईकर्मी पर गिरा भारी पार्सल, कंधे और पसली में फ्रैक्चर, गोदाम सील

इंदौर के राजमोहल्ला, वार्ड क्रमांक 69 में नगर निगम के जोन-2 में रविवार की सुबह महिला सफाईकर्मी सड़क की सफाई कर रही थी। इसी दौरान हंसचाल ट्रेवल्स की बस के ऊपर रखा पार्सल अचानक उनके ऊपर गिर गया। पार्सल करीब 1 क्विंटल जितना भारी था, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को वर्मा यूनियन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि पार्सल गिरने से महिला के कंधे और पसली में फ्रैक्चर हो गया है।

कैसे गिरा पार्सल

पुलिस पूछताछ में घायल महिला ने बताया कि एक व्यक्ति बस के ऊपर सामान चढ़ा रहा था, तभी उसके हाथ से पार्सल छूटकर उन पर आ गिरा। इस हादसे के बाद पुलिस ने इंडियन ट्रांसपोर्ट का गोदाम सील कर दिया।