क्या आप भी Influencers की लाइफ देखकर खुद को Compare करते हैं?
क्या आप भी रील्स देखकर या दूसरों के व्लॉग्स देखकर खुद की लाइफ स्टाइल को उनकी लाइफ स्टाइल से कंपेयर करते हैं? या आपके मन में भी कभी ख़याल आता है कि अगर आप भी इन्फ्लुएंसर होते, तो आपकी लाइफ स्टाइल कितनी शानदार होती? और क्या आप अक्सर खुद की 9-5 जॉब को उनके काम से कंपेयर करते हैं?
दूसरों की लाइफ स्टाइल से खुद की लाइफ स्टाइल कंपेयर करना और दूसरों की तरह बनने की कोशिश करना। ये कुछ आदतें हैं, जो जाने-अनजाने में आजकल के युवा कर रहे हैं।
आजकल सोशल मीडिया के जरिए दूसरों की रिच लाइफस्टाइल देखना काफी आसान है। लोग अपने एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। आज ये खाया, ब्रांडेड कपड़े लिए, मनाली में ट्रिप की और वियतनाम की फ्री स्पॉन्सरशिप ट्रिप पर गए। लेकिन इस व्लॉगिंग और इन्फ्लुएंसर्स की दुनिया में कई ऐसे भी लोग हैं, जो इन्हें देखकर सच में इन्फ्लुएंस होते हैं।

कुछ नेगेटिव तरीके से, तो कुछ पॉजिटिव तरीके से। आज ज्यादातर Gen Z के मन में डर है कि क्या वे सबसे पीछे छूट जाएंगे? क्या वे 9-5 की जॉब में ही रह जाएंगे? क्या उनकी बकेट लिस्ट कभी पूरी नहीं हो पाएगी?
अपने करियर को लेकर कंसर्न रहना सही है, लेकिन खुद की लाइफ स्टाइल को दूसरों से कंपेयर करना या सक्सेसफुल होने के लिए पहले से यह सेट कर लेना कि "मैं तो 25 साल की उम्र तक सक्सेसफुल हो जाऊंगा", यह गलत है।

ऐसे में आप खुद की पर्सनालिटी और अपनी खूबियों को खो देते हैं। सभी में कोई न कोई खूबी या कहें कि कोई स्किल होती है। दूसरों से तुलना करना कि वह मुझसे बेहतर है, उसकी जिंदगी अच्छी है, यह आपको सेल्फ-डाउट में ले आता है।
सेल्फ-डाउट से आपका कॉन्फिडेंस लूज़ होता है और इससे आप कुछ भी बड़ा हासिल करने से पीछे रह सकते हैं। आपको समझना होगा कि आप उन सबसे बेहतर हैं। आप जो कर सकते हैं, वह और कोई नहीं कर सकता। आप दूसरों की लाइफ स्टाइल देखें, लेकिन उससे सीखें, उसे एप्रिशिएट करें, न कि उसकी तरह बनने की कोशिश करें।

सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स की दुनिया ने हर चीज़ का स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। ब्यूटी से लेकर पर्सनालिटी, रहन-सहन और चीज़ों को लेकर उनका ट्रेंड—ये सब बस एक दिखावा है, जिसमें लोग उलझते ही जा रहे हैं।
अगर आप इन सबसे ऊपर उठना चाहते हैं, तो खुद अपने लिए स्टैंडर्ड और ट्रेंड सेट करें। आपको जो पसंद है, वह करें। अपनी स्किल पर काम करें, न कि कंपेयर करें।


