हाई कोर्ट जांच के बीच ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन रिलीज, रणवीर सिंह की फिल्म की गई स्ट्रीम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन 22 मई से नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। वहीं ‘धुरंधर 2’ को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में विवाद जारी है। इसके बावजूद फिल्म सीरीज ने दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की है।

हाई कोर्ट जांच के बीच ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन रिलीज, रणवीर सिंह की फिल्म की गई स्ट्रीम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अब नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म का बिना कट वाला खास वर्जन ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। इस नए वर्जन में दर्शकों को फिल्म के कई ऐसे सीन देखने को मिलेंगे, जो पहले रिलीज में नहीं दिखाए गए थे। यह वर्जन हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में उपलब्ध रहेगा। फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बाद में ओटीटी पर आई थी, लेकिन अब इसका अनकट वर्जन चर्चा में है।

फिल्म का नया वर्जन रिलीज

फिल्म की रिलीज ऐसे समय हो रही है, जब इसके दूसरे पार्ट को लेकर विवाद चल रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दिखाने के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच फिल्म का नया वर्जन रिलीज होने से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ 4 जून ओटीटी पर रिलीज

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के बाद अब मेकर्स ने इसके सीक्वल को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म का दूसरा भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ 4 जून की शाम 7 बजे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 5 जून से यह फिल्म केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि पहले पार्ट की तरह दूसरा भाग भी दर्शकों को खूब पसंद आएगा। ‘धुरंधर’ सीरीज ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी और इसकी कहानी, एक्शन और दमदार किरदारों को लोगों ने काफी सराहा था। अब नए पार्ट को लेकर फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

धुरंधर’ के दूसरे पार्ट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में विवाद

फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में विवाद चल रहा है। एसएसबी के एक जवान ने याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि फिल्म में सेना से जुड़ी कुछ गोपनीय जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार और CBFC को जांच के निर्देश दिए हैं और यह पता लगाने को कहा है कि कहीं फिल्म में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। खासकर ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने भारत समेत दुनिया भर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की। वहीं पहले पार्ट ने भी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी।