पंजाब मेल से भोपाल पहुंचे गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो गांजा जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर पहुंचे 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 36 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी घरेलू सामान की आड़ में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे, जिनमें 05 महिलाएं भी शामिल हैं।

पंजाब मेल से भोपाल पहुंचे गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो गांजा जब्त
google

ट्रेन से भोपाल पहुंची गांजा तस्करों की गैंग पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 महिलाओं समेत 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 36 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर घरेलू सामान जैसे टोकरी, टप और तगाड़ी की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब मेल ट्रेन से भोपाल पहुंचे थे और करारिया जंगल के रास्ते छोला क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों से गांजा सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है।

क्राइम ब्रांच थाना भोपाल में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान के तहत की गई।