गणेश उत्सव आयोजन में प्रसाद पर बवाल : मसीही समुदाय के युवक ने की टिप्पणी, समिति सदस्यों ने पुलिस में की शिकायत
Ganesh Utsav Event Uproar : मसीही समाज के युवक की टिप्पणी से नाराज समीति के सदस्यों ने खम्हारडीह इलाके में इसकी शिकायत दी है। समिति के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
Ganesh Utsav Event Uproar : छत्तीसगढ़। रायपुर के खम्हारडीह इलाके की पॉर्कसाइड रेसिडेंशियल कॉलोनी में भगवान गणेश के प्रसाद पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मसीही समाज के एक युवक की टिप्पणी से नाराज गणेश समिति के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समिति ने व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किए गए ऑडियो और टिप्पणी को सबूत के रूप में दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गणेश पर्व पर आयोजन के दौरान शेयर हुआ ऑडियो
समिति के सदस्यों के अनुसार गणेश पर्व पर मूर्ति स्थापना, पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक ऑडियो सोसाइटी के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर किया गया। यह ऑडियो कैलविन सैमुअल नाम के व्यक्ति ने शेयर किया था। ऑडियो में प्रसाद और पूजा सामग्री को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। सदस्यों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
वीडियो और टिप्पणी की जांच की मांग
शिकायत में पुलिस से वीडियो और टिप्पणी की जांच करने की मांग की गई है। सदस्यों ने पूछा है कि वीडियो किस संदर्भ में बनाया गया, किसने शेयर किया और टिप्पणी का वास्तविक मतलब क्या था। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है। ठोस कार्रवाई न होने से सदस्य नाराज हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की बात कह रहे हैं।
पुलिस ने कहा- जांच चल रही है
खम्हारडीह थाना प्रभारी भावेश गौतम ने शिकायत आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि समिति ने ऑडियो भी जमा किया है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। मामला जांच के अधीन है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

