मऊगंज के मंदिर में चोरी: घंटियां और प्रतिमा की आंखें निकाल ले गए बदमाश
सीतापुर के नैकिनिया माता मंदिर में चोरी से हड़कंप, माता की प्रतिमा की आंखें भी गायब; पुलिस की गश्त पर भी उठे सवाल
मऊगंज से राजेंद्र पयासी की रिपोर्ट।
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सीतापुर गांव स्थित नैकिनिया माता मंदिर में चोरी की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगी घंटियां चोरी कर ली और माता की प्रतिमा में लगी आंखें भी निकाल लीं। आस्था के इस केंद्र में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों में पुलिस गश्त और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, यह मामला केवल मंदिर से कुछ सामान चोरी होने तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि सीतापुर और आसपास के क्षेत्र में पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब मंदिर को निशाना बनाए जाने से लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि जब धार्मिक स्थल की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो आम ग्रामीण अपने घर और मवेशियों को लेकर कितने सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर में लगी घंटियां और माता की प्रतिमा में लगी आंखें भी निकाल ले गए। घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मंदिर को निशाना बनाया जाना बेहद गंभीर विषय है।
फिलहाल, चोरी की गई सामग्री की पूरी सूची, नुकसान का वास्तविक मूल्य और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Varsha Shrivastava 
