Panchvati Chemical Spill : पंचवटी के पास केमिकल फैला, लोगों को आंखों में जलन
Panchvati Chemical Spill : ट्रक से कुछ केमिकल सड़क पर गिर गया। केमिकल के संपर्क में आने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने आंखों में जलन और खुजली होने की शिकायत की।
Indore Panchvati Chemical Spill : मध्य प्रदेश। इंदौर के पंचवटी क्षेत्र में केमिकल से भरे ट्रक से सड़क पर केमिकल गिरने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने आंखों में जलन और खुजली की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम की टीम को भी सूचना दी गई। फिलहाल सड़क से केमिकल को साफ करने का काम जारी है।
सड़क पर गिर गया केमिकल
मामला पंचवटी क्षेत्र का है, जहां से केमिकल से भरा एक ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक से कुछ केमिकल सड़क पर गिर गया। केमिकल के संपर्क में आने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने आंखों में जलन और खुजली होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल अपनी बीट पार्टी को मौके पर रवाना किया।
आंखों में जलन और खुजली की समस्या
पुलिस ने स्थिति को देखते हुए नगर निगम को भी सूचना दी। इसके बाद सड़क पर गिरे केमिकल को पानी के माध्यम से साफ करने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल किसी व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों ने जलन और आंखों में खुजली की शिकायत की है।
केमिकल की प्रकृति और प्रभाव की जांच
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक से किस तरह का केमिकल गिरा था और उसका कंपोजिशन क्या है। केमिकल की प्रकृति और उसके प्रभाव की जांच की जा रही है।
जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सड़क पर गिरे केमिकल से लोगों को किस वजह से जलन और खुजली की शिकायत हुई। फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

