प्रेमानंद महाराज आश्रम विवाद : लापता नाबालिग लाडली दास आश्रम से बरामद, प्रेमानंद महाराज आश्रम ने जारी की अपील
Missing Minor Disciple Recovered : संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के नौ दिन बाद राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने अपील जारी की। ट्रस्ट ने पुलिस को निष्पक्ष जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
Missing Minor Disciple Recovered : मथुरा के बरसाना पुलिस को एक मामले में सफलता मिली है। करीब तीन महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज को राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया गया। हाथरस के सादाबाद का रहने वाला अनुज बिना बताए घर छोड़कर वृंदावन गया था।
परिजनों ने आश्रम के बाहर धरना दिया था
अनुज आध्यात्मिक मामलों में रुचि रखता था। वह प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दीक्षा लेने के बाद घर नहीं लौटना चाहता था। काफी समय तक पता न चलने पर परिवार ने आश्रम के बाहर धरना दिया। बाद में अनुज बरसाना आ गया और लाडली दास आश्रम में रहने लगा। कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तोमर को जानकारी मिली। पुलिस ने उसे आश्रम से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
शिष्य की मौत के 9 दिन बाद आश्रम की अपील
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के नौ दिन बाद राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने अपील जारी की। ट्रस्ट ने कहा कि हालिया घटना से महाराज और अनुयायी आहत हैं। मृतक परिवार के प्रति संवेदना जताई गई। ट्रस्ट ने पुलिस को निष्पक्ष जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
अफवाहों से बचने और जांच का आग्रह
आश्रम ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की कि अधूरी जानकारी या अफवाहों के आधार पर महाराज या आश्रम की छवि खराब न करें। जांच पूरी होने तक संयम बरतें। इस बीच कुछ परिवार परिजनों की तलाश में आश्रम के बाहर पहुंचे और नारेबाजी की। मुकदमा दर्ज न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच जारी है।

