Bhadohi Name Change : भदोही का बदला नाम, अब होगा संत रविदास नगर

Bhadohi Name Change : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भदोही का नाम एक बार फिर बदला जाएगा और अब इस जिले को ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा। 

Bhadohi Name Change : भदोही का बदला नाम, अब होगा संत रविदास नगर

Bhadohi Name Change : भदोही। उत्तर प्रदेश में जिलों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया कि भदोही का नाम एक बार फिर बदला जाएगा। अब इस जिले को संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा।

जनसभा में किया गया ऐलान

भदोही में आयोजित जनसभा और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारक संत रविदास जी के विचारों और योगदान को चिरस्थाई बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब सरकारी कामकाज और प्रशासनिक दस्तावेजों में भी भदोही को संत रविदास नगर के रूप में नई पहचान दी जाएगी।

नामकरण का पुराना सियासी इतिहास

भदोही के नामकरण का इतिहास राजनीतिक उतार-चढ़ाव से भरा है। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मायावती ने इसका नाम संत रविदास नगर किया था। समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव ने 2014 में दोबारा भदोही कर दिया था। अब भाजपा सरकार में फिर संत रविदास नगर का नाम देने का फैसला हुआ है।

प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

इस घोषणा के बाद शासन स्तर पर नाम बदलने की आधिकारिक कवायद शुरू होगी। राजस्व और अन्य विभागों से कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस फैसले से संत रविदास के अनुयायियों में उत्साह है। इसे राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।