RBI MPC Meeting : RBI फिर बढ़ा सकता है Repo Rate, 6% तक जाने की आशंका
RBI MPC Meeting : RBI बैठक के दौरान महंगाई, कच्चे तेल की कीमत और रुपये में कमजोरी जैसे कई कारणों के बीच Repo Rate बढ़ने की मुद्दों पर चर्चा होगी।
RBI MPC Meeting : बिजनेस डेस्क। अगर आप होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन चुका रहे हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक की अगली बैठक आपके लिए अहम हो सकती है। मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 से 7 अक्टूबर के बीच होगी। 7 अक्टूबर को फैसले का ऐलान होगा। फिलहाल रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर है। बाजार में 25 बेसिस पॉइंट बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
महंगाई और कच्चे तेल की कीमतें प्रमुख वजह
RBI महंगाई और आर्थिक स्थिति देखकर फैसला करता है। इस बार कई वजहें हैं। महंगाई में दोबारा बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त में खुदरा महंगाई 4.82 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 4.45 प्रतिशत थी। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई बढ़ने का खतरा है। रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कमजोर हुई है। अमेरिका समेत अन्य देशों में ब्याज दरों का असर भी पड़ रहा है।
रेपो रेट 6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है
यूनियन बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हो सकती है। वित्त वर्ष 2027 में एक या दो और बढ़ोतरी की संभावना है। इससे रेपो रेट 5.75 से 6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। आखिरी फैसला एमपीसी बैठक में ही होगा।
आपकी EMI पर क्या पड़ेगा असर
अगर रेपो रेट बढ़ता है तो बैंकों के लिए कर्ज महंगा हो सकता है। फ्लोटिंग रेट वाले होम और अन्य लोन पर असर पड़ेगा। ब्याज दर बढ़ने पर ईएमआई बढ़ सकती है या लोन की अवधि लंबी हो सकती है। बैंकिंग सिस्टम की अतिरिक्त नकदी और लोन मांग भी फैसले को प्रभावित कर सकती है।

