Emraan Hashmi को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव

Awarapan 2 की सक्सेस के बीच Emraan Hashmi की तबीयत बिगड़ी, स्वाइन फ्लू की हुई पुष्टि, बोले- तबीयत बहुत खराब है

Emraan Hashmi को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर Emraan Hashmi की तबीयत खराब हो गई है। अभिनेता का H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हाल ही में काम के सिलसिले में लगातार यात्रा करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। फिलहाल, इमरान हाशमी की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

Ranchi से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Emraan Hashmi हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में Ranchi समेत कई जगहों की यात्रा कर रहे थे। Ranchi से लौटने के बाद उन्हें कुछ दिनों से तबीयत खराब महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्होंने मेडिकल जांच कराई, जिसमें H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई।

अभिनेता की बीमारी की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब वह अपनी फिल्म Awarapan 2 की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Bengaluru का शो करना पड़ा पोस्टपोन

बीमारी के चलते Emraan Hashmi को Bengaluru में होने वाला अपना लाइव शो भी टालना पड़ा है। उनका यह कार्यक्रम Sunburn Union में 29 अगस्त को होना था। कार्यक्रम की आधिकारिक लिस्टिंग में भी यही तारीख दर्ज थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Emraan ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब है, इसलिए वह तय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने फैंस से कहा कि शो रद्द नहीं हुआ है, बल्कि नई तारीख के लिए टाला गया है।

Awarapan 2 की सक्सेस के बीच आई खबर

Emraan Hashmi इन दिनों Awarapan 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म में उनके साथ Disha Patani भी नजर आई हैं। फिल्म की सफलता के बीच अभिनेता की बीमारी की खबर ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

बता दें, Awarapan 2 साल 2007 में आई फिल्म 'Awarapan' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई Awarapan 2 पहले दिन से ही ये बॉक्स ऑफ्स पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। Bollywood Hungama के अनुसार, ये फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।