इंदौर में 1 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार!

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर सुमित उर्फ सरदार धनुक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 13.89 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

इंदौर में 1 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार!

इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एक और हिस्ट्रीसीटर आरोपी सुमित उर्फ सरदार धनुक को  ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। सुमित के पास से करीब  13.89 ग्राम  "ब्राउन शुगर" जब्त की गई जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपी सुमित ने पुलिस से पूछताछ में बताया की वो सस्ते दामों  पर ड्रग्स खरीदकर लोगों को अधिक दामों पर बेचने का काम करता था. सुमित के खिलाफ इससे पहले भी कई केस दर्ज है. 

कैसे पकड़ा गया तस्कर?

क्राइम ब्रांच के अनुसार इंदौर के हनुमान मन्दिर के पास राजकुमार सब्जी मंडी रोड पर क्राइम ब्रांच को सुमित पर शक हुआ. जैसे ही सुमित ने पुलिस को देखा तो वो भागने लगा की तभी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जब आरोपी की चेकिंग की गई तो उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक- 148/2025, धारा-  8/21 NDPS एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुमित (उम्र 25) इंदौर के कुलकर्नी भट्टा ,परदेशीपुरा के रहने वाला है. और वो भी नशे का आदि है. फिलहाल मामले की जांच जारी हैं.