Rewa News: गैस एजेंसी में अव्यवस्था का आलम, उपभोक्ता घंटों धूप में लाइन लगाने को मजबूर

रीवा जिले के जवा क्षेत्र में स्थित इण्डेन गैस एजेंसी में इन दिनों अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rewa News: गैस एजेंसी में अव्यवस्था का आलम, उपभोक्ता घंटों धूप में लाइन लगाने को मजबूर

रीवा। जिले के जवा क्षेत्र में स्थित इंण्डेन गैस एजेंसी में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था के चलते आम जनता में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

बताया जा रहा है कि एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लाइन में खड़े लोगों के लिए न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था है और न ही छाया या बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्थिति यह है कि बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए लोग भी मजबूरी में घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सुबह से ही लाइन में लगना पड़ता है, कुछ लोगों का कहना है कि वह 5 या 6 दिन से लाइन में सुबह लग जाते हैं, लेकिन उनका नंबर आते-आते उनको बोल दिया जाता है कि सिलेंडर खत्म हो गया है। इसी तरह कुछ लोगों ने बताया कि उनका गैस बुक करने के बाद डीएससी नंबर मिल गया, लेकिन सिलेंडर आज तक नहीं मिल पाया है।

कई लोगों ने तो ये भी आरोप लगाया है कि एजेंसी के अंदर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि एजेंसी प्रबंधन द्वारा समयबद्ध और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली अपनाई जाए, तो इस समस्या का समाधान संभव है।

क्षेत्र के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि वे इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लें और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और उन्हें समय पर और सुचारू रूप से गैस सेवा उपलब्ध हो सके।

<iframe width="482" height="857" src="https://www.youtube.com/embed/nm4HRaKtAv8" title="जवा गैस एजेंसी में भारी अव्यवस्था, घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर लोग | Jawa Gas Agency Rewa" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>