सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, DK शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले CM
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफे, डीके शिवकुमार को सौंपी जाएगी राज्य की कमान
कर्नाटक की राजनीति में इस समय बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे ने राज्य की सियासत को गर्म कर दिया है। 28 मई गुरुवार को दोपहर 3 बजे सिद्धारमैया लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल के सेक्रेटरी को इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।
काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 28 मई को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ‘कावेरी’ में ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई, जिसमें उन्होंने अपने फैसले के बारे में कैबिनेट मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों को जानकारी दी।

अब, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपी जाएगी। उनके नाम पर मुहर लग गई है कि वह अगले सीएम होंगे। हालांकि, इस मीटिंग के बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसने काफी कुछ स्थिति को साफ कर दी थी। तस्वीरों में डीके शिवकुमार सिद्धारमैया के पैर छुते और आर्शीवाद लेते देखे गए। वहीं, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।

राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं, फिर भी इस्तीफा संभव
हालांकि, सिद्धारमैया इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे। सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। लेकिन, राज्यपाल पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

लेकिन, नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। हालांकि, जब तक इस्तीफा मंजूर नहीं होता मौजूदा सीएम ही पद पर बने रहेंगे।
कैबिनेट में भी हो सकता है बड़ा बदलाव
सूत्रों के अनुसार, सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी है। खबर है कि 15 से 20 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मौजूदा मंत्रियों में कई को हटाया जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस दो डिप्टी सीएम बनाने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। इनमें एक पद दलित चेहरे और दूसरा लिंगायत या ओबीसी समुदाय के नेता को दिया जा सकता है। इससे पार्टी सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश करेगी।

Varsha Shrivastava 
