CM डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, जमीन सौदे से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई
कटनी मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित, 1.07 करोड़ के जमीन सौदे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश
Katni में सामने आए गंभीर मामले को मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कटनी की CSP Neha Pachisia के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ 1.07 करोड़ रुपये के जमीन सौदे से जुड़े मामले में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे।
कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2026
मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Katni CSP Neha Pachisia
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पुलिस और प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों के खिलाफ शिकायत या अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कटनी के इस मामले में अब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। सरकार ने पूरे प्रकरण में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच पर जोर दिया है, ताकि तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी निर्धारित की जा सके।
Varsha Shrivastava 
