BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 1 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का केंद्र दिल्ली रहेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समन्वय और संपर्क को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने इस नियुक्ति के माध्यम से अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इस संबंध में सूचना सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को भेज दी गई है। आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) को भी प्रेषित की गई है।

भाजपा संगठन में यह नियुक्ति आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।