इमरजेंसी स्ट्रिप पर उतरा PM मोदी का विमान, मोरन में हुआ 16 फाइटर जेट का एयर शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असर दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से चीन की सीमा के पास बने आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) मोरन पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चीन की सीमा से 300 किलो दूर है।

इमरजेंसी स्ट्रिप पर उतरा PM मोदी का विमान, मोरन में हुआ 16 फाइटर जेट का एयर शो

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी का भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से चीन की सीमा के पास बने आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) मोरन पहुंचे। यहां पीएम मोदी का विमान आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) पर उतरा।

यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चीन की सीमा से मात्र 300 किलोमीटर दूर है। मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमानों ने एयर शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिग और टेकऑफ करते दिखाई दिए। 

वायुसेना ने ELF को नॉर्थ ईस्ट में इमरजेंसी के दौरान मिलिट्री और सिविल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद करने के लिए बनाया है। इससे नॉर्थईस्ट में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध जैसे हालात में बचाव और राहत ऑपरेशन में तेजी आएगी।

खबर अपडेट हो रही है...