MP में देर रात IAS अफसरों के ट्रांसफर: मनीष सिंह जनसंपर्क आयुक्त और दीपक सक्सेना एक्साइज कमिश्नर
मध्यप्रदेश सरकार ने 13 फरवरी (शुक्रवार) को देर रात 11 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। IAS अफसरों के तबादलों से कई अहम विभागों में बदलाव हुए हैं। इनमें स्वास्थ्य, कृषि, बिजली वितरण, जिला पंचायत, आबकारी, वन और जनसंपर्क विभाग शामिल हैं।
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने 13 फरवरी (शुक्रवार) को देर रात 11 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। अफसरों के तबादलों से कई अहम विभागों में बदलाव हुए हैं। इनमें स्वास्थ्य, कृषि, बिजली वितरण, जिला पंचायत, आबकारी, वन और जनसंपर्क विभाग शामिल हैं।
1991 बैच के IAS अफसर अशोक बर्णवाल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। 2000 बैंच के IAS अफसर संदीप यादव को वन विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी के साथ ही प्रवासी भारतीय विभाग के प्रमुख सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके साथ ही मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त की अहम जिम्मेदारी के साथ ही परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दीपक सक्सेना को एक्साइज कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक सक्सेना इसके पहले जनसंपर्क आयुक्त के पद पर थे, तो वहीं पिछले दो साल से आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात अभिजीत अग्रवाल को अब प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है। बता दें कि अग्रवाल को नई आबकारी नीति लागू होने से ठीक पहले हटाया गया है।
2009 बैच के अधिकारी अजय गुप्ता को किसान कल्याण तथा कृषि विभाग से हटाया गया है अब उन्हें पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर) में प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के तबादले
तीन अपर कलेक्टरों को पदोन्नत कर जिला पंचायत CEO बनाया
भुरला सिंह सोलंकी:सीईओ, जिला पंचायत आगर मालवा।
मिलिंद कुमार नागदेवे: सीईओ, जिला पंचायत खरगोन।
वीर सिंह चौहान: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत भिंड।
राकेश शर्मा: मुख्य महाप्रबंधक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी।

pushpendra 
