राहुल गांधी के घर बैठक खत्म, गांधी स्मृति पहुंचे कांग्रेस और विपक्षी सांसद

राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद सभी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे. राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है.

राहुल गांधी के घर बैठक खत्म, गांधी स्मृति पहुंचे कांग्रेस और विपक्षी सांसद

Updated 08:20pm

गांधी स्मृति पहुंचकर राहुल गांधी ने कहा कि यह वही स्थान है जहां महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। राहुल ने कहा कि विपक्ष छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री को पद से हटाया जाए और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर सरकार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।


Updated 07:54 pm

गांधी स्मृति पहुंचीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार में विपक्ष से बात करने की हिम्मत नहीं है. रेणुका चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार सवालों से बच रही है और संवाद करने को तैयार नहीं है.


Updated 07:49 pm 
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सभी सांसद गांधी स्मृति पहुंच गए हैं. यहां विपक्षी नेताओं ने छात्रों के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष छात्रों की आवाज और उनके अधिकारों के साथ मजबूती से खड़ा है.



राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए. लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद मौके पर कुछ देर तक पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच बहस भी हुई.

राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन के सांसद छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति जा रहे थे. उनका कहना था कि यह मार्च शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया. राहुल ने आरोप लगाया कि विपक्ष को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है.

इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि विपक्ष उन छात्रों को श्रद्धांजलि देने जा रहा है, जिन्होंने कथित NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान गंवाई. उन्होंने यह भी कहा कि हाल के छात्र आंदोलन में घायल हुए छात्रों के साथ पूरा विपक्ष खड़ा है और उनकी आवाज उठाता रहेगा.